Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

e SHRAM Card Registration 2023 ई श्रम कार्ड धारकों को सरकार से मिलते है कई फायदे, जानिए घर बैठे ई श्रम रजिस्ट्रेशन का सबसे आसान तरीका ।

Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

e SHRAM Card Registration 2023

केंद्र सरकार ने गरीब श्रमिक परिवारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना E Shram Card Registration 2023 शुरू की है। जिसके माध्यम से भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ई-श्रम कार्ड के इच्छुक भारतीय मजदूर ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर जाकर e Shram Card Self Registration Form भर सकते हैं। E Shram Card Eligibility Criteria In Hindi, E Shram Card Kaise Banaye Mobile Se, E Shram Card New Registration, ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें, ई श्रम कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन,  ई श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें, ई-श्रमिक कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन 2023,

e SHRAM Card Registration 2023, How to Make an e-SHRAM Card, Documents Required For E Shram Card Online Form, E Shram Card Kaise Banaye
e SHRAM Card Registration 2023

इस स्कीम के तहत देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करवा How to Make an e-SHRAM Card, सकते हैं. इसके बाद उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता है. सरकार इस स्कीम के तहत गरीबों की आर्थिक मदद भी करती है. भारत सरकार (Government of India) के ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले कुल श्रमिकों की संख्या 28 करोड़ के पार पहुंच गई है. फिलहाल ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को सरकार दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस दे रही है.

E Shram Card Yojana क्या है ?

ई श्रम पोर्टल को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है ताकि श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक जीवन स्तर में सुधार किया जा सके। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद सभी श्रमिकों को 12 अंकों का ई श्रम कार्ड (यूएएन कार्ड) प्रदान किया जाएगा। ई-श्रम कार्ड में श्रमिकों के व्यक्तिगत, पेशेवर, बैंक विवरण और कौशल विवरण दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर काम मिल सकेगा। 

Read Also: Rajasthan Free Mobile Yojana Band राजस्थान में मोबाइल फोन देने की योजना हुई बंद सरकार नहीं देगी मोबाइल जानिए कारण

सरकार द्वारा देय वित्तीय सहायता सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। भविष्य में कोरोना जैसी अन्य महामारियों से निपटने के लिए ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर उपलब्ध डेटाबेस के आधार पर श्रमिकों की आर्थिक मदद की जा सकती है।

ई श्रम कार्ड के फायदे क्या है? E Shram Card Ke Fayde

  • कौशल के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना।
  • केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा राशि प्रदान की जाएगी।
  • श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा लाई गई किसी भी सुविधा का सीधा लाभ होगा।
  • भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
  • स्वास्थ्य उपचार में आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चों के भरण-पोषण के लिए समुचित सुविधाएं दी जाएंगी।
  • बच्चे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

E Shram Card Self Registration 2023 लाभार्थियों की सूची, ई श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है?

  • छोटे और सीमान्त किसान
  • कृषि श्रमिक
  • सड़क विक्रेताओं
  • बढ़ई (कारपेंटर)
  • घरेलू श्रमिक
  • सब्जी और फल विक्रेता
  • अखबार बेचने वाला
  • रिक्शा चालक
  • मनरेगा मजदूर
  • बटाईदार
  • कूड़ा बीनने वाले
  • सीएससी केंद्र चालक
  • आशा कार्यकर्ता आदि

E Sharam Card Registration 2023 Age

श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए लाभार्थी की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

E Shram Card Registration आवश्यक दस्तावेज

ई-श्रम कार्ड प्राप्त करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। आवेदक के पास बैंक खाता होना भी अनिवार्य है। इनके बिना आपका ई-श्रम कार्ड नहीं बन पाएगा। ई श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड पंजिकरण के लिए लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र आदि

E Shram Card Registration Kaise Kare

  • ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं ? घर बैठे ई श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन कैसे करें पूरी जानकारी नीचे दी गई है ।
  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद होम पेज पर आपको “Register on e-Shram” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और “ओटीपी भेजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगला पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा और “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “ई श्रम कार्ड सेल्फ रजिस्ट्रेशन फॉर्म” खुल जाएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछे गए व्यक्तिगत विवरण, बैंक खाते का विवरण, कौशल विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह ई श्रम कार्ड के लिए आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

Must Read These Article

  • Posts not found