Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फ़ैकल्टी भर्ती (Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022) : माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2021-22 में की गई बजट घोषणा के अनुसार “राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों-विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लेने के लिए विद्या संबल योजना लागू की जावेगी।

विद्या संबल योजना के तहत बिना परीक्षा सीधी भर्ती: राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शिक्षण संस्थान विद्यालय आवासीय विद्यालय छात्रावासों में विषय विशेषज्ञ एवं अनुभवी व्यक्तियों की भर्ती की जाती है यह भर्ती विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में ली जाती है
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान विद्या संबल योजना 2022
राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन फॉर्म शुरू हो चुके हैं जिसके अंतिम तिथि 26 फरवरी 2022 रखी गई है । इच्छुक योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फॉर्म, फीस इत्यादि की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर ले ।
विभाग में शिक्षण कार्यों में शिक्षकों/प्रशिक्षकों / प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन कार्य में व्यवधान उत्पन्न होता है, अतः विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए संस्थानों / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिए “विद्या संबल योजना”” लागू की जा रही है, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को एतद् द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर निम्नांकित सामान्य निर्देश जारी किए जाते है:
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 विद्या संबल योजना के लिए आवश्यक सामान्य दिशा निर्देश
- गैस्ट फैकल्टी केवल स्वीकृत रिक्त पद के विरुद्ध ली जा सकेगी।
- सम्बन्धित सेवा नियमों में अंकित योग्यता आदि की पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक को गैस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जा सकेगा।
- रिक्त पद भरे जाने पर उपरोक्त व्यवस्था स्वतः समाप्त समझी जावेगी।
- ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी अधीनस्थ संस्थाओं / महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में संवर्गवार एवं विद्यालयवार गैस्ट फैकल्टी की आवश्यकता का आकलन कर प्रस्ताव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएगें।
- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गैस्ट फैकल्टी हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त सूचना को समेकित कर संवर्ग वार रिक्त पदों के अनुरूप सेवा निवृत कार्मिकों को संविदा पर नितात अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक नियुक्ति हेतु सूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित करेगें एवं प्राप्त आवेदन पत्रों को संवर्गवार समेकित कर व्याख्याता एवं समकक्ष पद पर नियुक्ति के पात्र कार्मिकों की संविदा नियुक्ति हेतु माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को, वरिष्ठ अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा को एवं तृतीय श्रेणी अध्यापक एवं समकक्ष पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को नियुक्ति हेतु प्रेषित करेंगे।
- गैस्ट फैकल्टी के कार्य की समुचित मॉनिटरिंग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
- संस्था प्रधान द्वारा संतोषजनक कार्य सत्यापन के आधार पर भुगतान की कार्यवाही की जावेगी। गैस्ट फैकल्टी के रूप में रखे जाने वाले कार्मिकों को भुगतान सम्बन्धित विद्यालय में 01-संवेतन उपमद में उपलब्ध रिक्त पद के बजट प्रावधान से किया जावेगा।
- आरक्षण के संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो की पालना सुनिश्चित करावें।
- एक ही पद हेतु एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर संविदा नियुक्ति की वरियता आवेदक रा प्रस्तुत गत 2 वर्षों के परीक्षा परीणाम एवं सेवा निवृत न्यूनतम आयु के प्रार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Vidya Sambal Yojana Guest Faculty Salary : गैस्ट फैकल्टी हेतु देय मानदेय की दरें
| पद (अध्यापक / प्रशिक्षक) | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
| ग्रेड-III | 1 से 8 | 300/ | 21000/ |
| ग्रेड-II | 9 से 10 | 350/ | 25000/ |
| ग्रेड-I | 11 से 12 | 400/ | 30000/ |
| शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक | – | 300/ | 21000/ |
| प्रयोगशाला सहायक | – | 300/ | 21000/ |
विद्या संबल योजनान्तर्गत गैस्ट फैकल्टी में नियुक्ति हेतु निर्धारित शिड्यूल
| कार्यवाही विवरण | निर्धारित दिनांक |
| गैस्ट फैकल्टी में संविदा नियुक्ति हेतु रिक्त पदों का आंकलन | 18 फरवरी, 2022 तक |
| गैस्ट फैकल्टी में संविदा नियुक्ति हेतु सूचना प्रकाशन | 21 फरवरी, 2022 तक |
| रिक्त पदों का विवरण चस्पा किया जाना | 21 फरवरी 2022 तक |
| आवेदन प्राप्त करना | 26 फरवरी 2022 तक |
| प्राप्त आवेदनों को संकलित कर नियुक्ति अधिकारी को प्रेषित किया जाना | 02 मार्च 2022 तक |
| नियुक्ति अधिकारी द्वारा संविदा नियुक्ति हेतु प्रस्ताव अनुमोदन / संविदा नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया जाना | 07 मार्च 2022 तक |
विद्या संबल योजनान्तर्गत गैस्ट फैकल्टी हेतु सेवा निवृत राजकीय कार्मिक के आवेदन के कम में
- विद्या संबल योजनान्तर्गत गैस्ट फैकल्टी हेतु सेवा निवृत राजकीय कार्मिक के आवेदन के कम में नितांत अस्थाई तौर पर सत्रांत तक अथवा पद भरने तक की अवधि के लिए संविदा नियुक्ति हेतु सेवा निवृत राजकीय कार्मिकों से आवेदन पत्र वांछित रिक्त पदों हेतु आमंत्रित किये जा रहे है:
- इच्छुक आवेदक रिक्त पदों अनुसार संविदा नियुक्ति हेतु पृथक-पृथक (पदवार / विद्यालयवार) आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
- आवेदन हेतु सत्रांत समाप्ति की तिथि की गणना अनुसार 65 वर्ष से कम उम्र के सेवा निवृत कार्मिक ही पात्र होंगे।
- आवेदन हेतु संवर्गवार / विद्यालयवार जिले में रिक्त पदों का विवरण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जावेगा।
- महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आवेदन हेतु महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्धारित मापदण्ड की योग्यता वाले प्रार्थी ही आवेदन कर सकेगें।
- आवेदन हेतु अन्तिम तिथि सूचना प्रकाशित होने के 05 दिवस तक रहेगी।
- आवेदन सम्बन्धित विद्यालय में ही प्रस्तुत किया जावेगा।
- अन्तिम तिथि पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Guest Faculty Important Documents List
आवेदक द्वारा जिस पद हेतु संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन किया जा रहा है, उसके साथ निम्नांकित दस्तावेज संलग्न किये जाने है: –
- निर्धारित आवेदन पत्र
- निर्धारित शपथ पत्र
- सेवानिवृति के पूर्व के दो वर्षों के परीक्षा परीणाम की प्रमाणित प्रति
- आवेदित पद हेतु निर्धारित योग्यता के प्रमाण पत्र
राजस्थान विद्या संबल योजना आवेदन फॉर्म
| Form PDF | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Telegram | Click Here |
| Home | Click Here |