Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

RSMSSB Computor Official Answer Key 2021 : राजस्थान संगणक भर्ती आन्सर की जारी ।

Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

RSMSSB Computor Official Answer Key 2021

राजस्थान संगणक भर्ती आन्सर की जारी (RSMSSB Computor Official Answer Key 2021) : RSMSSB Sanganak Answer Key (राजस्थान संगणक परीक्षा 2021) का आयोजन 19 दिसंबर 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजन किया गया । राजस्थान संगणक भर्ती परीक्षा मे 100 अंकों का पेपर होगा जिसमे 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे ।

RSMSSB Computor Official Answer Key 2021, Rajasthan Computor Answer Key, Rajasthan Sanganak Answer Key, RSMSSB Sanganak Paper, राजस्थान संगणक आन्सर की
RSMSSB Computor Official Answer Key 2021

बोर्ड द्वारा दिनांक 19-12-2021 को आयोजित संगणक सीधी भर्ती परीक्षा- 2021, (परीक्षा कोड-105) का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी / किन्हीं प्रश्न अथवा इसके / इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 06-01-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 08-01-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक अपनी ऑनलाईन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।

Rajasthan Computor Official Answer Key PDF 2021

परीक्षार्थियों को परीक्षा में अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराये गये हैं। अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराये गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर सम्मिलित हैं। उनके प्रश्न पत्र में किसी प्रश्न के उत्तर के दिये गये विकल्पों का क्रम भी अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र के प्रश्न के उत्तर के विकल्पों में भिन्न क्रम में हो सकता है। अतः यह भी सूचित किया जाता है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किये गये मास्टर प्रश्न पत्र की प्रश्न संख्या व उत्तर के विकल्पों के क्रम के आधार पर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें। इसका ध्यान अवश्य रखें।

RSMSSB Computor Answer Key 2021

बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क रू. 100/- निर्धारित किया गया है। इस हेतु परीक्षार्थी बोर्ड की वेब साईट पर उपलब्ध ऑनलाईन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी SSO आई.डी. के माध्यम से देय शुल्क ई-मित्र पेमेन्ट गेट–वे या ई–मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियाँ करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न रू 100/- की दर से देय शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक केवल दिनांक 06-01-2022 समय 00:01 बजे (मध्य रात्रि) से दिनांक 08-01-2022 समय 23:59 बजे (मध्य रात्रि) तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय जाएगा।

  • Posts not found

Rajasthan Sanganak Answer Key PDF 2021

अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऐसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम लेखक / लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा। परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा करावें।

How to Download RSMSSB Sanganak Answer Key 2021

How to Download RSMSSB Sanganak Answer Key 2021: राजस्थान संगणक ऑफिशल आंसर की 2021 कैसे डाउनलोड करें राजस्थान संगणक एग्जाम 19 दिसंबर 2021 की ऑफिशल आंसर की आरती कैसे डाउनलोड करें राजस्थान संगणक भर्ती आंसर की 2021 जारी होने के बाद में राजस्थान संगणक आंसर की 2021 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक व प्रोसेस नीचे बता रहे हैं जिसकी सहायता से आप राजस्थान संगणक आंसर की 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • राजस्थान संगणक भर्ती की आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपको न्यूज़ सेक्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको राजस्थान संगणक आंसर की 2021 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद में आपको राजस्थान संगणक आंसर की डाउनलोड करनी है।
  • आपके सामने राजस्थान संगणक आंसर की 2021 दिखाई देगी।
  • आंसर की को डाउनलोड करने के बाद में अपनी आंसर की का मिलान कर ले।

RSMSSB Computor Official Answer Key 2021 Link

RSMSSB Sanganak Answer Key 2021 Release Date 04/01/2022
RSMSSB Sanganak Answer Key 2021 Question Download Click Here
RSMSSB Sanganak Answer Key 2021 Answer Key Click Here
RSMSSB Sanganak Answer Key 2021 Notice Click Here
Official Website Click Here
Home Click Here
Telegram Click Here