Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

World Heritage Sites in India 2020

Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

World Heritage Sites in India 2020

World Heritage Sites in India 2020 ( भारत के विश्व विरासत स्थल ) – विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है । इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यह है कि पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाइ जा सके। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के हेतु प्रतिबद्ध है । यह संधि सन 1972 में लागू की गई प्रारंभ में मुख्यता तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया पहली वह धरोहर स्थल जो प्राकृतिक रूप से संबद्ध हो अर्थात प्राकृतिक धरोहर स्थल दूसरे सांस्कृतिक धरोहर स्थल और तीसरा मिश्रित धरोहर स्थल वर्ष 1982 में इकोमार्क नामक संस्था ने ट्यूनिशिया में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस का आयोजन किया तथा उस सम्मेलन में यह भी बात उठी कि विश्व भर में किसी प्रकार के दिवस का आयोजन किया जाना चाहिए यूनेस्को की महासम्मेलन में इसके अनुमोदन के पश्चात 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाने के लिए घोषणा की गई पूर्व में 18 अप्रैल को विश्व स्मारक तथा पुरातत्व स्थल दिवस के रूप में मनाए जाने की परंपरा थी ।
युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (जुलाई 2019 तक) पूरी दुनिया में लगभग 1121 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक, 39 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं।
अभी तक भारत में 39 विश्व विरासत स्थल है
यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारत में स्थित सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक स्‍थलों की विश्व विरासत स्थल सूची
world%2Bheritage%2Bsite%2Bin%2Bindia

भारत के प्रमुख विश्व विरासत स्थल जो यूनेस्को की सूची मे शामिल है । 
भारत के विश्व विरासत स्थल
क्र.सं. विरासत स्थल स्थान वर्ष
1. ताजमहल आगरा, उत्तर प्रदेश 1983
2. आगरा का किला आगरा, उत्तर प्रदेश 1983
3. अजंता की गुफाएं औरंगाबाद,महाराष्ट्र 1983
4. एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र 1983
5. कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा 1984
6. महाबलिपुरम् का स्मारक समूह तमिलनाडू 1984
7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असोम 1985
8. मानस वन्य जीव अभयारण्य असोम 1985
9. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर, राजस्थान 1985
10. पुराने गोवा के चर्च व मठ गोवा 1986
11. मुगल सिटी, फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश 1986
12. हम्पी स्मारक समूह कर्नाटक 1986
13. खजुराहो मंदिर मध्यप्रदेश 1986
14. एलीफेंटा की गुफाएं महाराष्ट्र 1987
15. पट्टदकल स्मारक समूह कर्नाटक 1987
16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान प. बंगाल 1987
17. वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर तमिलनाडू 1987
18. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 1988
19. सांची का बौद्ध स्मारक मध्यप्रदेश 1989
20. हुमायूँ का मकबरा दिल्ली 1993
21. कुतुब मीनार व अन्य स्मारक दिल्ली 1993
22. दार्जिलिंग हिमालयन रेल पश्चिम बंगाल 1999
23. महाबोधी मंदिर गया, बिहार 2002
24. भीमबेटका की गुफाएँ मध्य प्रदेश 2003
25. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात 2004
26. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल महाराष्ट्र 2004
27. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 2005
28. दिल्ली का लाल किला दिल्ली 2007
29. जयपुर का जंतर-मन्तर राजस्थान 2010
30. पश्चिम घाट महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल 2012
31. आमेर का किला जयपुर, राजस्थान 2013
रणथंभोर किला सवाईमाधोपुर, राजस्थान 2013
कुंभलगढ़ किला राजसमंद, राजस्थान 2013
सोनार किला जैसलमेर, राजस्थान 2013
चित्तौड़गढ़ किला चित्तोडगढ़, राजस्थान 2013
गागरोन किला झालावाड़, राजस्थान 2013
32. रानी का वाव गुजरात 2014
33. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश 2014
34. नालन्दा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) बिहार 2016
35. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम 2016
36. ली कोर्बुज़िए के वास्तुशिल्प चंडीगढ़ 2016
37. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद, गुजरात 2017
38. मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एनसेंबल मुंबई, महाराष्ट्र 2018
39. जयपुर परकोटा जयपुर, राजस्थान 2019
Follow US on Instagram Click Here
Join Telegram Click Here

“दोस्तों यदि आपको हमारे द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोस्ट पसंद आई हो तो उसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करना ।।। धन्यवाद”

Important Links for Study Materials
All Important Quiz Click Here
India GK Quiz Click Here
Rajasthan GK Quiz Click Here
Study Material PDF Click Here
Geography Notes PDF Click Here
History Notes PDF Click Here
Rajasthan GK Notes PDF Click Here
Hindi Grammar Notes PDF Click Here
Sanskrit Grammar Notes PDF Click Here
Psychology / Pedagogy Notes PDF Click Here
Computer Notes PDF Click Here
Daily Current Affairs PDF Click Here
Monthly Current Affairs PDF Click Here
Join Telegram Channel Click Here
 

Join Our Official Social Platform
Youtube Channel Facebook Page
Telegram Channel Telegram Channel
Instagram Page Rajasthan GK
Daily Current Affairs, Exam Model Paper, GK, Gen. Science, Hindi, Computer, Math, Reasoning, REET, CTET, Patwar,Police, Gramsevak, Teacher Exams Videos, Latest Govt Jobs News Etc. Subscribe Our Youtube Channel Md Smart ClassesClick Here to Subscribe Now
Thanks For Subscribe Our Social Media Platform