Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 : जोधपुर नगर निगम भर्ती रिजल्ट यहाँ से देखे ।

Join WhatsApp Group (250)Join Now
Join Telegram Group (55K+)Join Now
Youtube Channel (32K+)Subscribe Now

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022

जोधपुर नगर निगम मे विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू (Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022) : माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार के द्वारा की गयी मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत लागू इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY – Urban) के तहत् स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के बिन्दु संख्या 10 अनुसार प्रत्येक नगरीय निकाय स्तर पर इस योजना का IRGY – Urban प्रकोष्ठ गठित करने के क्रम में निम्नांकित विशेषज्ञ संविदा कामिकों को नियोजन किये जाने हेतु जोधपुर जिले की समस्त 6 नगरीय निकायों (नगर निगम जोधपुर उत्तर, नगर निगम जोधपुर दक्षिण और नगर पालिका फलोदी, पीपाड सिटी, भोपालगढ, बिलाडा, जिला जोधपुर) में निम्नलिखित पदो के लिए संविदा पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है

Jodhpur IGRY Nagar Nigam Bharti 2022, Jodhpur Nagar Palika Bharti 2022, Jodhpur Nagar Nigam Recruitment 2022, जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022 फॉर्म
Jodhpur IGRY Nagar Nigam Bharti 2022

मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2022-23 के बिन्दु सं० 6 पर की गई घोषणान्तर्गत “इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) विभागीय क्रियान्वयन एवं प्रबंधन हेतु स्वायत्त शासन विभाग राज० जयपुर निर्देशानुसार तथा कार्मिक विभाग राज० सरकार की अधिसूचना संख्या एफ 17 (4) डीओपी / ए-2/2014 दिनांक 11.01.2022 की अनुपालना में जोधपुर जिले की समस्त 6 नगरीय निकायों (नगर निगम जोधपुर उत्तर, नगर निगम जोधपुर दक्षिण और नगर पालिका फलोदी, पीपाड सिटी, भोपालगढ, बिलाडा, जिला जोधपुर) में कार्मिकों की नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई संविदा आधार पर / अनुबंध आधारित कार्मिकों का चयन करने हेतु निम्नानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 Date

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए जोधपुर निगम निगम द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25.07.2022 शाम 5:00 बजे तक है । आवेदन ऑफलाइन माध्यम से व्यक्तिश: या डाक द्वारा किए जा सकेंगे । इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन मय स्वः प्रमाणित शैक्षणिक योग्यता / जाति प्रमाण- पत्र के दस्तावेजों सहित दिनांक 25.07.2022 को सायं 5:00 बजे तक कार्यालय नगर निगम जोधपुर (IRGY-Urban) में व्यक्तिशः ईमेल nnjn.irgy@gmail.com से प्रस्तुत कर सकते है। डाक से भिजवाते समय यह सुनिश्चित कर लेवे कि डाक नियत तिथि व समय पर कार्यालय में पहुँच जावे अन्तिम दिनांक 25.07.2022 सायं 5:00 के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 Post Details

Post Name Total Post
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/डिप्लोमा) 18
लेखा सहायक 14
MIS मैनेजर 10
शहरी रोजगार सहायक 22
मशीन विथ मेन 18
MTS/होमगार्ड 18
Total Post 100

Jodhpur Nagar Nigam Bharti 2022 Education Qualification

Post Name शैक्षणिक योग्यता
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री) सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा) सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा
लेखा सहायक बी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
MIS मैनेजर BCA
शहरी रोजगार सहायक स्नातक + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण
मशीन विथ मेन सीनियर सेकंडरी + RSCIT
MTS/होमगार्ड सेकंडरी + कंप्युटर का बेसिक ज्ञान

जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022 सेलेरी 

Post Name मानदेय प्रति माह
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री) 20000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा) 20000/-
लेखा सहायक 12000/-
MIS मैनेजर 12000/-
शहरी रोजगार सहायक 7500/-
मशीन विथ मेन 8200/-
MTS/होमगार्ड 7000/-

जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022 आयु सीमा 

1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए जारी विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा मे विशेष वर्गों को आयु सीमा मे 5 वर्ष / 10 वर्ष छूट दी गई है । विस्तृत जानकारी के लिए विज्ञप्ति का अवलोकन करें ।

जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें ।

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (IRGY-Urban) के लिए जोधपुर जिले की समस्त 6 नगरीय निकायों (नगर निगम जोधपुर उत्तर, नगर निगम जोधपुर दक्षिण और नगर पालिका फलोदी, पीपाड सिटी, भोपालगढ, बिलाडा, जिला जोधपुर) के विभिन्न पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए है । इच्छुक अभ्यर्थी 25.07.2022 शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत या ईमेल nnjn.irgy@gmail.com से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है । आवेदन फॉर्म का प्रारूप नीचे दिया गया है । आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट निकलवा कर मांगी गई जानकारी भरकर जमा करवा दे ।

अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें।

जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए आवश्यक शर्ते 

1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें।

2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।

3. इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।

4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें। आवेदन पत्र का प्रारूप नगर निगम जोधपुर (इन्दिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना- प्रकोष्ठ) कार्यालय में एवं नगर निगम जोधपुर की वेबसाईट https://urban.rajasthan.gov.in/mcjn, पर भी देखा जा सकता है।

5 उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।

6. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।

7. पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है।

8. आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा।

9. 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी।

Jodhpur Nagar Nigam Vacancy 2022

10. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला कलेक्टर जयपुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक जोधपुर (IRGY-U) का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जोधपुर जिला मुख्यालय होगा।

11. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी। इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।

12. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जावेगा।

13. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जावेगें।

14. एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें। 15. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 30.06.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।

16. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जावेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।

17. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी।

18. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।

19. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जोधपुर द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा।

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Recruitment 2022

20. संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती जिले की समस्त स्थानीय निकायों के लिये संविदा पदों के लिये की जा रही है।

21. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।

22. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 25.07.2022 सायं 5:00 बजे तक रहेगी।

23. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।

24. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा। महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा।

25. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 Form PDF Link

सरकारी नौकरियों की लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सप्प / टेलीग्राम ग्रुप जॉइन कर लेवें ।

Jodhpur IRGY Nagar Nigam Result 2022 Click Here
Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 Form PDF Click Here
Jodhpur IRGY Nagar Nigam Bharti Notification Click Here
Jaipur IRGY Nagar Nigam Bharti 2022 Click Here
Official Website Click Here
Telegram Click Here
Home Click Here

Must Read These Article

  • Posts not found