Rajasthan Board Class 5 Time Table 2022
कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी (Rajasthan Board Class 5 Time Table 2022) : प्रारंभिक शिक्षा विभाग बीकानेर, राजस्थान ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल पूर्व में जारी कर दिया था। लेकिन गर्मी और लू को देखते हुए पूर्व में जारी टाइम टेबल में संशोधन करते हुए शिक्षा विभाग ने पुनः टाइम टेबल जारी किया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार 5वीं बोर्ड की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 17 मई 2022 तक चलेगी। जिसके लिए परीक्षाओं का आयोजन सुबह 07:30 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा। 5वीं बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करने का लिंक इस पोस्ट के अंत में दिया गया है यहां से पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 टाइम टेबल पीडीएफ़ 2022
1. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन होने पर समाचार पत्र के माध्यम से सूचना दी जावेगी।
2. परीक्षार्थी परीक्षा दिनांक एवं समय का पूरा ध्यान रखें।
3. दृष्टिहीन, सूर्यमुखी ( Albino) तथा मायोपिया (Myopia), सेरीब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy), पोलियो (Polio), लकवा / जन्मजात विकलांगता तथा मूक एवं बधिर (Deaf and Dumb) परीक्षार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता पर प्रश्न पत्र हल करने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा अतिरिक्त समय तथा 75 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता पर श्रुतलेखक देय होगा।
4. अधिगम अक्षम विद्यार्थियों के लिए Mild Cases में एक घंटा अतिरिक्त तथा Moderate एवंSevere Cases में श्रुतलेखक देय होगा।
5. परीक्षा भवन में विभाग द्वारा नियुक्त केन्द्राधीक्षक / वीक्षक / उड़नदस्ते के सदस्यों / निरीक्षकों आदि को तलाशी लेने तथा आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त करने का अधिकार होगा। इसमें किसी आपत्ति / मनाही / अन्य उत्पात दुराचरण माना जाएगा।
6. परीक्षार्थी अपना नामांक उत्तरपुस्तिका / बुकलेट में निर्धारित स्थान के अलावा और कही ना लिखें।
7. प्रश्नपत्र / बुकलेट पर निर्धारित स्थान पर परीक्षार्थी को अपना रोल नम्बर लिखना अनिवार्य है।
8. परीक्षा कक्ष में केलकुलेटर, मोबाईल फोन, पेजर, डिजिटल डायरी अथवा अन्य इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस ले जाना निषेध है।
Rajasthan Board Class 5th Time Table 2022
5वीं बोर्ड की परीक्षा 27 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगी और ये परीक्षाएं 17 मई 2022 तक चलेगी। परीक्षाओं का आयोजन सुबह 07:30 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा
विषय | पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि | संशोधित परीक्षा तिथि |
MDSmartClasses.com | ||
गणित | 19 अप्रैल 2022 | 27 अप्रैल 2022 बुधवार |
अंग्रेजी | 21 अप्रैल 2022 | 01 मई 2022 रविवार |
हिन्दी | 23 अप्रैल 2022 | 08 मई 2022 रविवार |
पर्यावरण अध्ययन | 26 अप्रैल 2022 | 12 मई 2022 गुरुवार |
संस्कृत, उर्दू, सिन्धी | 27 अप्रैल 2022 | 17 मई 2022 मंगलवार |
RBSE Board Class 5th Time Table 2022 Important Links
राजस्थान बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम / व्हाट्सप्प ग्रुप जॉइन करे ।
Class 8th Exam Time Table 2022 | Click Here |
Class 5th Exam Time Table 2022 | Click Here |
RBSE Class 10th 12th Exam Time Table 2022 | Click Here |
Class 1-4 / 6-7 / 9 & 11 Exam Time | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home | Click Here |